सम्मोहन का एक ऐसा मंत्र जो आपकी किस्मत चमका देगा
सम्मोहन का एक ऐसा मंत्र जो आपकी किस्मत चमका देगा (Kapil sahu) सम्मोहन क्या है? कोई जादू है या चमत्कार है जिससे इंसान अपने मनचाहे काम किसी दूसरे इंसान से करवा सकता है। सम्मोहन को समझना हर कोई चाहता है क्योंकि सभी समझते हैं कि सम्मोहन वह कला है जो अगर आपको आ जाए तो आप किसी को भी अपने बस में कर सकते हैं। दरअसल ये इसी कारण होता है क्योंकि हम सम्मोहन का वास्तविक अर्थ नहीं समझ पाते हैं। अधिकतर लोग समझते हैं कि सम्मोहन वह अवस्था है जिसमें मनुष्य अवचेतनअवस्था में रहता है। न तो वह जागता रहता है न ही वह सोता रहता है। उसकी इंद्रिया उसके वश में होती है। वह सब कुछ करता है लेकिन सम्मोहन करने वाले के इशारों पर। वह अपने निर्णय लेने की स्वतंत्रता में नहीं होता है। हां यह बात सही भी है। लेकिन भगवान ने हम सभी को भीतर एक सम्मोहन दिया है जिसे हम समझ नहीं पाते हैं। लेकिन एक सच और है वह यह कि सम्मोहित वही होता है जो होना चाहता है। हम सब के भीतर अवचेतन मन में एक सम्मोहन क्षमता है। यही कारण है कि जब हम अपने अंतर मन की आवाज को वाकई सुनते हैं। ऐसा अक्सर लोगों के साथ तब होता है जब उन्हें तुरंत निर्णय लेना होत...